सडकों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, यातायात को किया सुगम

ग्वालियर शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशन तथा उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के दिये गए निर्देश पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत फूलबाग स्थित मोती मस्जिद के सामने सड़क पर यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं गुमटियों को हटाया जाकर सख्त हिदायत दी गई एवं फूलबाग स्थित मानस भवन शौचालय के सामने अवैध रूप से लगे हाथ ठेला एवं गुमटियों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई।
उक्त स्थल पर ठेला गुमटी आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे। अन्यथा की स्थिति में मदाखलत विभाग द्वारा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही थाटीपुर मयूर मार्केट मुख्य मार्ग पर यातायात में बाधक हाथ ठेले एवं फुटपथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई एवं साथ ही पुनः अतिक्रमण न किये जाने की सख्त हिदायत दी गई। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं मदाखलत अमले द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *