जितना कानून का पालन करेंगे उतनी हमारी विश्वसनीयता बढेगी : जस्टिस रोहित आर्या
ग्वालियर -कानून को मानना हमारा स्वभाव होना चाहिए, जितना कानून का पालन करेंगे उतनी हमारी विश्वसनीयता बढेगी| यह बात बाज चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित विधिक जागरूकता एवं सतर्कता पर आयोजितत कार्यशाला में जस्टिस रोहित आर्या (से.नि.) ने कही|
जस्टिस रोहित आर्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें समाज में एकाउंटेबल लीडरशिप का कंसेप्ट को डवलप करना चाहिए| यह बहुत महत्वपूर्ण है| आपने चार मुख्य बातों पर फोकस करने के लिए कार्यशाला में आव्हान किया| पहली-बदलाव को अपनाओ परंतु ईमानदारी और नैतिकता से कोई समझौता नहीं करें| दूसरी-नवाचार करें लेकिन समावेशिता का ध्यान रखें अर्थात इनोवेशन करें लेकिन जो चल रहा है, उसके साथ उसे जोड़कर करें| तीसरी-बिजनिस का वैश्विक विस्तार करें लेकिन स्थानीय मुद्दों की सेवा में कमी नहीं होना चाहिए| चौथी-संपत्ति के साथ ही विश्वास व प्रतिष्ठा भी अर्जित करें| हम कानून का शिद्दत से पालन करेंगे और इसे बंधन नहीं मानेंगे तो यकीन मानिये कि यह हमारी समृद्घि को हमेशा बढायेगा| बिजनिस के लिए हमें बहुत ज्यादा कानून के ज्ञान की आवश्यकता नहीं है लेकिन उसके प्रारूप में हमें ढलने की आवश्यकता है जो कि समय की पुकार है|
परंपरा और नेतृत्व, स्थिरता और परिवर्तनशीलता, व्यापार एवं सेवा भावना इन सबमें संतुलन होना चाहिए| यह संतुलन ही व्यवसायी परिवारों की सही शक्ति है| ईमानदार व्यवसाय समाज में विश्वास और समृद्घि लाता है और अनुचित पूर्ण चीजें कानूनी उलझनें पैदा करती हैं और आपकी प्रतिष्ठा में कमी लाता है| विश्वास का निर्धारण ही आपके व्यवसाय की दीर्घकालिक सफलता का आधार है| आपने कहा कि भावावेश और कानून के इग्नोरेंस से विवाद घटित होते हैं| अदालतों से सिर्फ हमें फैसले मिलते हैं चाहे आप उसे फैसले से संतुष्ट हों या न हों| इसलिए हमें अपने विवादों के निपटारे के लिए मध्यस्थता को अपना चाहिए| दो कदम आप बढायें और दो कदम वो बढायें इस प्रकार आपसी मध्यस्थता से आप अपने विवादों के निपटारे को अपनायें| इससे न केवल आपके समय की बचत होगी बल्कि आपका धन भी बचेगा| किसी भी विवाद को रिजॉल्व करने की सोचें| आपने चेम्बर ऑफ कॉमर्स में विवादों के निपटारे के लिए एक मीडियेटर सेल का गठन करने का भी सुझाव दिया|
एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने कार्यशाला में बताया कि आपके पास कोई चैक है और वह अनादृत होता है यह एक एंगल वहीं दूसरा रिवर्स एंगल है कि जो कि व्यापारी हमेशा फेस करता है जिसमें व्यापारी से एक ब्लैंक चैक लिया जाता है, जिसमें नाम व तिथि तथा राशि भी नहीं भरी होती है| इसमें कैसे डिफेंस करें| आपने कहा कि दो तरह के सम्व्यवहार होते हैं एक मौखिक और दूसरा लिखित| आज जुबान की वेल्यू कम होती जा रही है इसलिए हमें मौखिक सम्व्यवहार को छोड़ना चाहिए क्योंकि इसे कोर्ट में स्वीकृति दिलाया जाना बहुत मुश्किल होता है इसलिए इस व्यवहार को बदलें और लिखित में ही व्यापारिक सम्व्यवहार को करें|
कार्यक्रम के प्रारंभ में चेम्बर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा स्वागत उद्बोधन दिया गया|
कार्यशाला के अंत में जस्टिस रोहित आर्या जी को स्मृति चिन्ह विधिक जागरूकता उपसमिति के संयोजक-शैलेष जैन एवं सहसंयोजक-विवेक अग्रवाल द्बारा प्रदान किया गया| वहीं एडवोकेट प्रशांत शर्मा जी को मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल जी द्बारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया
कार्यशाला का संचालन मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल द्बारा तथा आभार कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा व्यक्त किया गया| इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष-हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल सहित पूर्व उपाध्यक्षद्बय-सुरेश बंसल, पारस जैन एवं पूर्व मानसेवी संयुक्त सचिव-पीताम्बर लोकवानी एवं जगदीश मित्तल सहित कार्यकारिणी समिति सदस्यगण एवं चेम्बर सदस्यगण उपस्थित रहे|
