जन उत्थान न्यास ने 551 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, 22 टाॅपर छात्र-छात्राओं को भेंट की सायकिल

ग्वालियर। शिक्षा एक ऐसा प्रकाश है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करता है और हमें एक बेहतर इंसान बनने में सहायता करता है। छात्र जीवन में शिक्षा का महत्व सबसे अधिक होता है, क्योंकि यह वही समय होता है जब व्यक्तित्व और सोच का निर्माण होता है। सही मार्गदर्शन और प्रेरणादायक विचार एक छात्र को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाती है। यह विचार आज जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मेधावी छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।
आज शहर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 551 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह चेतकपुरी चौराहा के पास स्थित तोरण वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जलित कर की गई। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि 22 टाॅपर छात्र-छात्राओं को न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सायकिल भेंट की तथा प्रतिभा सम्मान स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला पहनाकर एवं पेन सेट भेंटकर सभी का सम्मान किया। ग्वालियर की टाॅपर छात्रा सौम्या अग्रवाल को 5100 रूपये नगद पुरस्कार न्यास की ओर से सम्मान स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यास के सह सचिव एवं एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव एवं कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे एवं न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *