डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के संविधान सत्याग्रह को सफल बनाना- मुकेश नायक

ग्वालियर – मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय संविधान सत्याग्रह अभियान की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के मुख्यातिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे, ग्रामीण प्रभारी संजीव सक्सेना की उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि आज हम सब एक बहुत ही महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर यहाँ एकत्रित हुए हैं, वह है बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना की मांग को लेकर संविधान सत्याग्रह को सफल बनाना और इस महान अभियान को जन-जन तक पहुँचाना। बाबा साहब न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे समाज सुधारक, मानवाधिकारों के प्रहरी, और वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जिसमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्य संजोए गए हैं। उस महान आत्मा को न्यायपालिका के सबसे ऊँचे मंदिर ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में स्थान मिलना सिर्फ एक सम्मान की बात नहीं, बल्कि यह एक संवैधानिक कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *