पहलगाम हमले के 2 मददगार गिरफ्तार, 3 आतंकियों की हुई पहचान, लश्कर की साजिश का पर्दाफाश

पहलगाम. आतंकी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अहम कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने इस घातक हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान पहलगाम के निवासी बटकोट के परवेज अहमद जोधर और हिल पार्क के बशीर अहम जोधर के रूप में हुई है। एजेंसी के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने 3 हमलावरों की पहचान बताई है। जिससे पुष्टि हुई है कि प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (LTE) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक है। NIA की जांच के मुताबिक परवेजऔर बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में एक अस्थाई ढोक (झोंपडी) में आतंकवादियों को जानबूझकर आश्रय, भोजन और रसद सहायता पहुंचाई थी।
यहां रहने वाले के बाद आतंकियों ने पर्यअट स्थल की रेकी की और इसके हमले को अंजाम देते धर्म पूछकर लोगों पर गोलीबारी कर दी। जिससे 26 पर्यटकों की मौत हो गयी। जबकि कई अन्य घायल हो गये। NIA के अनुसार आतंकियों को शरण देने के लिये दोनों व्यक्तियों पर गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारियां 02/2025/एनआईए/जेएमयू मामले के तहत की गयी है। फिलहाल NIA आगे की जांच कर रही है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में हमला कर दिया था। इस बीच आतंकियों ने हिन्दू पुरूषों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये थे। भारत की इस कार्यवाही के बाद भारत-पाकिस्तानी सीमा पर तनाव बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *