ईरान की बैलस्टिक मिसाइलें से इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम युद्ध में पहले क्या होगा खत्म?

केंद्र सरकार इजराइल से भारतीयों को निकालेगी; जंग में 639 ईरानी और 24 इजराइलियों की मौत|विदेश,International - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। दोनों मुल्क एक दूसरे पर हमला कर रहे है। वहीं, अमेरिका भी ईरान से जुबानी जंग लड़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प सीधे तौर पर ईरान को धमकी दे चुके है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मुनीर से मुलाकात के बाद जिस तरह से कहा है कि पाकिस्तान इजराइल के लिये खराब नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अमेरिकी डॉलर के लिये पाकिस्तान अब इजरायल को भी मान्यता देगा? राष्ट्रपति ट्रम्प की तरह पाकिस्तान लाभ के लिये कुछ भी कर सकता है। वहीं, इजरायल और ईरान के बीच जिस तरह से भयानक लड़ाई हो रही है। उसके बाद अमेरिकी एंट्री को लेकर कयास लगाय जा रहे हैं।
वहीं, युद्ध के 7वें दिन इजरायल को ईरान ने बुरी तरह से दहला दिया। इजरायल को सबसे बड़ा झटका उसके वीरशेवा के सोरोका अस्पताल पर हुए हमले से लगा। इजरायल इस अस्पताल को ईरान की मिसाइलों से नहीं बचा पाया और भयानक तबाही मच गयी। धमाके के बाद अस्पताल के अन्दर अफरा-तफरी मच गयी। लोग बदहवास हो गये, जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने लगे।
इजरायल के सोरोका अस्पताल को हुआ काफी नुकसान
ऐसा माना जा रहा है कि इजरायल ने जिस तरह से ईरान के परमाणु ठिकाने अरक को निशाना बनाया। ईरान की ओर से इसका पलटवार इजरायल के सोरोका अस्पताल पर बड़ा हमला करके दिया गया। इस हमले में पूरा अस्पताल तहस-नहस हो गया। वहीं, ईरान ने इजरायल का स्टॉक एक्सचेंज उड़ा दिया है। तेल अवीव के रमतगन इलाके का यह स्टॉक एक्सचेंज ईरान की मिसाइल का शिकार हुआ है। ईरान ने तेल अवीव के रिहायशी इलाके में भी मिसाइल दागी। इससे इलाके में आग लग गयी। लेकिन सबसे भीषण हमला बीरशेवा में सोरोका अस्पताल पर हुआ। इस हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान जान बूझकर इजरायली नागरिकों और अस्पतालों को निशाना बना रहा है। हम तेहरान मेंबैठे अत्याचारियों से इसकी पूरी कीमत वसूलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *