शहीद ज्योति झांसी से ग्वालियर पहुंची, पहली बार महिलाओं ने निकाली मोटरसाईकिल रैली

ग्वालियर. झांसी से ग्वालियर पहुंची शहीद ज्योति यात्रा में मंगलवार की शाम को शहर के हजारों लोग शामिल हुए। सड़कों पर वीरांगना की शहादत के सम्मान में लोग उमड़ पड़े। नगरागमन पर शहीद ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत किया है। शहर के फूलबाग चौराहा से जुलूस यात्रा वीरांगना ालक्ष्मीबाई की समाधि तक पहुंची । वीरांगना बलिदान मेला के संचालक जयभान सिंह पवैया स्वयं अपने हाथों में शहीद ज्योति मशाल को थामकर समाधिस्थल पर पहुंचे थे।
शहीद ज्योति यात्रा में सबसे आगे छोटी-छोटी बालिकायें वीरांगना की छवि धारण कर अश्वों पर सवार होकर चल रही थी। पहली बार वीरांगना मोटरसाईकिल रैली भी देखने को मिली। महिलायें शहीद ज्योति के आगे बाइक रैली निकाल रही थी। अंत में संस्थापक ने अमर ज्योति को वीरांगना की समाधि पर स्थापित किया। इसी के साथ 2 दिवसीय बलिदान मेला का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन 18 दिन को सीएम मोहन यादव मुख्य समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *