NewsUncategorized

फिरोजपुर से आते वक्त ट्रेन रात 2.05 बजे और जाते समय दोपहर 2 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी

ग्वालियर. भारतीय रेल की खबर से यात्रियों को रेलवे ने राहत भरी खबर दी है। फिरोजपुर से नांदेड के बीच एक और ट्रेन 13 जून यानी प्रारंभ कर दी गयी है। ट्रेन फिरोज से दोपहर 1.25 बजे रवाना हुई थी। ग्वालियर में इस ट्रेन का स्टॉपेज तय किया गया है। इस ट्रेन के संचालन से ग्वालियर से फिरोजपुर और नांदेड जाने वालों को राहत मिलेगी। अभी तक पंजाब मेल और पातालकोट एक्सप्रेस ही फिरोजपुर और नांदेड जाने के लिये जरिया थी। फिरोजपुर से आते समय ट्रेन रात 2.05 बजे और नांदेड से फिरोजपुर जाते समय दोपहर 2 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह रहेगा ट्रेन का शेडयूल
फिरोजपुर कैंट से नांदेड के लिए ट्रेन शुक्रवार की दोपहर 1.25 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी। शनिवार की रात 2 बजकर 5 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी। यहां करीब 2 मिनट का स्टापेज लेगी, रविवार रात 3.30 बजे नांदेड स्टेशन पहुंचेगी।
उधर हुजूर साहेब नांदेड़-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14621) नांदेड से रविवार सुबह 11.50 बजे रवाना होगी। सोमवार दोपहर 2 बजे ग्वालियर आएगी दो मिनट रूककर रवाना होगी। मंगलवार सुबह 4.40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
9 एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच
ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं। इनमें एसी सेकंड क्लास के दो कोच, चार डिब्बे एसी थ्री, 3 एसी इकॉनामी और सात कोच स्लीपर सहित 4 जनरल डिब्बे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *