पूर्व विधायक का कांग्रेस से इस्तीफा, वीरेन्द्र रघुवंशी बोले मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और शायद मेरे लायक पार्टियां नहीं बची
शिवपुरी. कोलारस से पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी है। पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने 2 सितम्बर 2023 को तब के पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष भाजपा छोउ़कर कांग्रेस का दामन थामा था। तब से वह कोलारस भाजपा विधायक थे।
आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन जीऊंगा-वीरेन्द्र रघुवंशी
सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करने के बाद रघुवंशी से इनकी वजह जानने का प्रयास किया गया। फोन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। इसलिये मैंने अपने राजनीतिक कदम पीछे खींच लिये है। अब आगे वह सामाजिक और आध्यत्मिक जीवन जीयेंगे। उन्होंने पार्टियों के आज के वातावरण को लेकर बोले- अब यहां वैसा वातावरण नहीं है। अब या तो मेरे लायक पार्टियां नहीं बची या फिर मैं राजनीतिक पार्टियों के लिये नहीं बचा। यह बात मैं भी नहीं समझ पा रहा हूं। इसके चलते मैंने राजनीति से दूर जाने का मन बना लिया है। आगे अब मैं किसी भी पार्टी में नहीं जाऊंगा

