Uncategorized

ई-रिक्शा के खंभे से टकराने 4 लोग घायल, 2 ग्वालियर रेफर

ग्वालियर. डबरा से सैतोल गांव जा रहा ई-रिक्शा रजियार गांव के पास रविवार की शाम 5 बजे हादसे का शिकार हो गया। ई-रिक्शा सड़क किनारे लगे खंभे से टकरागर पलट गया। हादसे में 4 लोग घायल हुए। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायल यात्री शिवचरण ने बताया है कि ई रिक्शा चालक नशे में था। वह काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। कई बार मना करने के बावजूद उसने रफ्तार कम नहीं की। राजियाद गांव के पास वाहन खंभे से टकरा गया और पलट गया। इसके बाद सभी यात्री बेहोश हो गये।
2 घायल यात्री ग्वालियर रेफर
हादसे में घायल रामावतार और राजकुमारी जाटव को सिर में गंभीर चोटें आयी। दोनों को पहले सिविल अस्पताल डबरा लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत के चलते दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *