विश्व योग दिवस की तैयारी के सिलसिले में प्रशिक्षण जारी

ग्वालियर – विश्व योग दिवस की तैयारी के सिलसिले में जिले में कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण जारी है। इस क्रम में योग शिक्षक सह ग्राम योग समितियों के सचिवों के प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारणी सदस्य यशवंत इन्द्रापुरकर व जिला परियोजना समन्वयक रवीन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर योग मानव शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है, मानसिक शांति प्रदान करता है, तनाव कम करता है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसलिए प्राणायाम, ध्यान और आसनों का अभ्यास अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि प्रथम चरण में 130 मास्टर ट्रेनर तथा द्वितीय चरण में 400 से अधिक ग्राम योग समितियों के सचिवों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है । द्वितीय चरण में 12 जून से भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान मुरार शहर क्रमांक एक और दो, मुरार ग्रामीण तथा घाटीगांव के माध्यमिक विद्यालयों के योग शिक्षक तथा शेष प्राथमिक विद्यालयों के योग शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। इसके साथ-साथ उत्कृष्ट डबरा में डबरा विकासखंड तथा उत्कृष्ट भितरवार में भितरवार विकासखंड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व प्राथमिक विद्यालयों के शेष शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *