ग्वालियर में 4 नए कोरोना मरीज, 2 जूनियर डॉक्टर, 1 MBBS स्टूडेंट भी संक्रमित
ग्वालियर. शहर में कोविड जांच के दौरान कोरोना के नए मरीज सामने आए है। कुल 13 सैंपल की जांच में 4 सैंपल में कोविड की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर में एक्टिव कोविड केसों की संख्या बढकर 16 हो गई है। सामने आए चार नए मामलों में से तीन जेएएच से जुडे है। इनमें दो जूनियर डॉक्टर और एक एमबीबीएस छात्रा शामिल है। ये तीनों महिलाएं है इसके अलावा बहोडापुर किशनबाग निवासी 26 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
बता दें कि सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है और इनका स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के परिजनों की भी निगरानी कर रहा है। ग्वालियर में पिछले एक हफ्ते में कुल 16 मरीज सामने आ चुके है। इनमें से ज्यादातर केस ऐसे लोगों के है जो हाल ही में बाहर से लौट है। अब तक मिले 16 मरीजों में से 7 डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर है।

