IITM में दिया जा रहा है योग कराने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण
ग्वालियर – विश्व योग दिवस 21 जून को होने वाले सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) योग शिक्षकों सह ग्राम योग समितियों के पदेन सचिवों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले योगाभ्यास कराने वाले मास्टर ट्रेनर्स एवं योग क्लब प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
आईआईटीटीएम में ग्राम योग समितियों के सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. कुमार संजीव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विश्व योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों पर लगभग पाँच लाख विद्यार्थी व नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। जिले की प्रत्येक ग्राम में भी 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास कराने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिले के विविध योग संगठन क्रीड़ा भारती, आरोग्य भारती हार्टफुलनेस, पतंजलि योग समिति,आईएनओ सूर्या, ब्रह्मकुमारी,भारतीय योग संघ, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान ,जिला, विकासखंड ग्राम एवं वार्ड योग समितियां, मजदूर सेवार्थ पाठशाला आदि संस्थानों के सहयोग से जिले के 3 हजार से अधिक स्थानो पर योगाभ्यास कराने की तैयारी की जा रही है।
विश्व योग दिवस की तैयारी के सिलसिले में प्रथम चरण में 6 व 7 जून को भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में जिले के 100 से अधिक हायर सेकेंडरी हाई स्कूल के योग क्लब प्रभारियों को कोमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया।
