बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मिलेगा 50 हजार का इनाम
भोपाल. आमजन अब खुद ही बिजली चोरी, मीटर में छेडछाड, अवैध विद्युत कनेक्शन और अवैध पावर एक्सटेंशन जैसी तमाम गडबडियों की शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक अभिनव मोबाइल एप्लीकेंशन विद्युत मित्र ऐप विकसित किया है। यह ऐप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से बिजली उपभोक्ता एक ही स्थान पर एक से अधिक बिजली कनेक्शन, बिजली कनेक्शन का अवैध रूप् से विस्तार एवं अधिक लोड का इस्तेमाल करने वालों की शिकायत भी कर सकेंगे और की गई शिकायतों की लाइव मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे।
शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गोपनीय
वी मित्र ऐप जनता का आडिट, जनता के द्वारा, जनता के लिए के सिद्धांत पर काम करता है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ऐप मोबाइल के जीपीएस द्वारा स्वयं लोकेशन कैप्चर करता है। शिकायतकर्ता अवैध कनेक्शन या मीटर छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की तस्वीरें आसानी से अपलोड कर सकते हैं।
