लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित

ग्वालियर — लोक लेखा समिति की बैठक आज शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में नगर निगम, मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य गीता भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, महेन्द्र आर्य, मनोज राजपूत, अनीता रामू कुशवाह एवं अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष के निर्देश पर लेखा विभाग द्वारा 10 भुगतान की फाइलें अवलोकन के लिए प्रस्तुत की गई। जिसमें निगम निधि, पार्षद निधि, जनकार्य से संबंधित थी। बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी सदस्य अपने लेटर पैड के माध्यम से किसी भी भुगतान की फाइलें मंगा कर अवलोकन कर सकते हैं। अध्यक्ष ने यह भी कहा किसी भी प्रकार की भुगतान संबंधित अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *