लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.50% घटाई

नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50 प्रतिशत रह गया है। इससे बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। ब्याज में इस कटौती को बैंक अपने ग्रहकों को ट्रांसफर करते हैं तो आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते है। लोन सस्ते होने पर लोगों की मौजूदा ईएमआई भी घट जाएगी। ब्याज दरों में कटौती का फैसल मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 जून तक चली मीटिंग में लिया गया। आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 जून की सुबह इसकी जानकारी दी।
ब्याज में कटौती का असर उदाहरण से समझें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। महंगाई कंट्रोल करने के लिए इसे बढ़ाया-घटाया जाता है। ताजा कटौती के बाद 20 साल के लिए लिए गए 20 लाख के लोन पर करीब 1.48 लाख का फायदा मिलेगा। इसी तरह 30 लाख के लोन पर 2.22 लाख का फायदा होगा। नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों को इसका फायदा मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *