ऊर्जा मंत्री ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

यूथ हॉस्टल ने किया साइकिल रैली का आयोजन
ग्वालियर – विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर प्रदेश के ऊर्ज मंत्री -प्रद्युम्नसिंह तोमर ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस साइकिल रैली में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, एनसीसी के छात्र-छात्रायें एवं यूथ हॉस्टल के सदस्यगण शामिल हुए।
यूथ हॉस्टल द्वारा आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े से प्रात: 6.15 बजे प्रारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, संस्था के संरक्षक एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल सहित डीआईजी अमित सांघी बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। साइकिल रैली सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, फालका बाजार, गुरुद्वारा, जयेन्द्रगंज होकर फ्लैग प्वॉइंट थीम रोड पहुँची। रैली के समापन अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने प्रतिभागियों को 250 पौधे एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *