इंदौर में बैंक मैनेजर की सूझबूझ और एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने ठगी से बचाया

घटना के बारे में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को जानकारी देती पीड़िता।
इंदौर. तुकोगंज इलाके के निवासी रिटायर्ड महिला प्रिसीपल बैंक अधिकारी की सूझबूझ से डिजीटल अरेस्ट की शिकार होने से बच गयी। 27 मई को 80 साल की बुजुर्ग को एक महिला का कॉल आया। उसने स्वयं को टेलीकॉम रेगुलेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग की सिम बंद करने की बात कहीं।
फोन करने वाली महिला ने जेट एयरवेट के मालिक से संबंध होने का आरोप लगाते हुए, पहले महाराष्ट्र के कोलाबा पुलिस स्टेषन से बात और बाद में सीबीआई की महिला अधिकारी को कॉल ट्रांसफर करने की बात कहीं और बाद में अकाउंट में रूपये डलवाने के लिये कहा तो वह घबराकर बुजुर्ग महिला बैंक में अपनी एफडी तुडवाने पहुंची। यहां पर महिला बैंक अधिकारी ने सारी बात समझने के बाद क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला से बात कर उनका मोबाइल स्विच ऑफ करवा दिया। 2 दिन तक क्राइम ब्रांच इस मामले में महिला से संपर्क में रहीं। रविवार को एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने स्वयं महिला के घर जाकर बात की, पीडिता के 85 वर्षीय पति भी एलआईसी मैनेजर रहे हैं।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया पीड़िता से कहा-आपके खिलाफ 267 FIR
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 27 मई की सुबह सेन्ट्रल स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल नंदनी चिपलूणकर को एक फर्जी कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को TRAI की अधिकारी बताते हुए उनकी सिम बंद करने की बात कही। कारण पूछा तो कॉल कोलाबा स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया। यहां खुद को डीसीपी अनंत कुमार आर्या बताकर किसी ने बात की। उसने जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल से पहचान होने का आरोप लगाते हुए नंदनी के अकांउट से कई ट्रांजैक्शन होने की बात कही। नंदनी ने इनकार किया तो अन्य महिला अफसर रश्मि शुक्ला नाम से एक महिला ने नंदनी ने बात की ओर बताया कि उनके साथ कई प्रोजेक्ट पर आपने काम किया है। नरेश ने खुद यह बात कोर्ट में बताई है। महिला पर 267 एफआईआर होने की बात करते हुए धमकाया। उन्हें वीडियो कॉल पर लेते हुए कमरे से बाहर जाने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *