ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर दो गुट आमने-सामने
ग्वालियर. ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर वकीलों के दो गुट आमने-सामने है। एक गुट का कहना है कि उन्हें प्रतिमा लगाने के लिए चीफ जस्टिस से स्वीकृति मिल चुकी है। आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने उसके लिए फाउंडेशन भी तैयार कर दिया था लेकिन बार एसोसिएशन इसका विरोध कर रहा है। जबकि प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे गुट का दावा है कि चीफ जस्टिस की सहमति प्रक्रियात्मक गलती है। कोर्ट परिसर में किसी भी व्यक्ति का महिला मंडन करने के लिए मूर्ति नहीं लगाई जाए। वैसे भी न्यायालय परिसर में तिरंगा लग चुका है। इससे बडा देश में कोई नहीं है।

इधर बन कर तैयार हो चुकी भीमराव अंबेडकर की 10 फीट ऊंची प्रतिमा अभी मूर्तिकार प्रभात राय के स्टूडियो में है। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए चारों तरफ एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे है। एक सब इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते है। स्टूडियो के जिस एरिया में मूर्ति है वहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है।
फिलहाल ग्वालियर में हाईकोर्ट के दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। ग्वालियर में 29 जून को भीम सेना का ‘भीमराव अग्निपथ महासभा’ और आजाद समाज पार्टी ने 11 जुलाई को ‘अंबेडकर महापंचायत’ बुलाई है। साथ ही, प्रतिमा लगाने के पक्षधर वकीलों ने 31 मई को सांसद भारत सिंह कुशवाह को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें उनसे मांग की है कि आप और केंद्रीय कानून मंत्री इस मामले में शामिल हो, जिससे कोर्ट परिसर में प्रतिमा स्थापित की जा सके।
