कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 तक सस्ता हुआ, FD की ब्याज दरों में कटौती हुई

नई दिल्ली. नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत भी 2391.27 रुपए तक कम हो गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में 0.20% तक की कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से लेकर 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इस महीने से कर्मचारियों को एटीएम और यूपीआई से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।
19 किलोग्राम वाला सिलेंडर सस्ता हुआ
तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 24 रुपए कम कर दी है। इसके बाद यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए का मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *