रेलवे स्टेशन पर स्लैब काटते वक्त मशीन का बेल्ट टूटकर ओएचई पर गिरा, 2.30 घंटे रहा ट्रैक बंद

ग्वालियर, रेलवे स्टेशन पर पुर्नविकास का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर पुरानी छत का स्लैब काटते वक्त दोपहर 3.28 बजे कटर मशीन का बेल्ट टूटकर ओएचई लाइन पर जा गिरा। यह बेल्ट तारनुमा था जिसमें ओएचई पर गिरते ही तेज धमाका हुआ।
घटना के समय प्लेटफार्म नम्बर 1 पर कोई ट्रेन नहीं थी और न ही आसपास यात्री थे नही ंतो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन प्लेटफार्म नम्बर 2-3 पर बैठे यात्री धमाका सुनकर सहम गये। इसके बाद आनन-फानन में टीआरडीटीम पहुंची और ओएचई लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। शाम 6 बजे ठीक हो पायी ।तब जाकर प्लेटफार्म नम्बरी 1 से ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *