किसानों में छाई है ड्रोन दीदी, 350 किसानों के खेत में ड्रोन से किया है उर्वरक का छिड़काव 

ग्वालियर – मोहना तथा आस-पास के गाँवों में इन दिनों ड्रोन दीदी निधा की चर्चा छाई है। ड्रोन तकनीक से नैनो उर्वरकों का छिड़काव का काम शुरू कर निधा इस इलाके में कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही इस काम के जरिए आत्मनिर्भर बनकर महिला सशक्तिकरण की इबारत लिख रही हैं। सरकार द्वारा संचालित “नमो ड्रोन दीदी” योजना ने निधा को यह काम करने का अवसर मुहैया कराया है।
निधा अख्तर बताती हैं कि मुझे इस योजना के तहत इफको द्वारा ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज में ड्रोन उड़ाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया गया था। इसके बाद उन्हें संचालनालय नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार से ड्रोन पायलट का लायसेंस मिल गया। लायसेंस मिलने के बाद उनको इफको द्वारा एक ड्रोन, एक इलेक्ट्रिक गाड़ी व एक जनरेटर उपलब्ध कराया गया है। यहीं से हमारी जिंदगी बदल गई। अब हम किसी पर निर्भर नहीं रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *