डॉ. अंबेडकर प्रतिमा को लेकर 11 जुलाई को होगी महापंचायत-रविन्दर भाटी

आजादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर भाटी ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचें।

ग्वालियर, मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चल रहे विवाद में अब आजाद पार्टी भी मैदान में आ गयी है। पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भोपाल में पत्रकारवार्ता में कहा है कि चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े। लेकिन हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की मूर्ति लगवाकर ही रहेंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्दर भाटी दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे और एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बताया है कि 11 जुलाई को ग्वालियर में अंबेडकर महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। भाटी ने कहा है कि जो लोग डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध कर रहे हैं। वह मानसिंक रूप से बीमार है।
दामोदर भाटी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के शासन में एमपी में लगातार महापुरूषों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने चाहे सम्राट मिहिर भोज हो या डॉ. अबेडकर, सरकार ने कभी इन्हें सच्चे मन से सम्मान नहीं दिया और बाबा साहब किसिी जाति या वर्ग के नहीं है। उन्होंने पूरे देश के लिये संविधान बनाया है। फिर हाइकोर्ट कैम्पस में उनकी मूर्ति लगाने पर किसे आपत्ति हो सकी है। इस दौरान भीम आर्मी द्वारा प्रस्तावित सभा आज आयोजित होनी थी। लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने की वजह से वह स्थगित कर दी गयी है।
दतिया में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना के लिए पहुंचे
सोमवार को रविंदर भाटी दतिया में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापना और सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वे दिल्ली से ग्वालियर एयरपोर्ट आए और यहां से सड़क मार्ग से दतिया रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने मूर्ति विवाद पर अपनी पार्टी की रणनीति और कड़ा रुख साफ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *