राठौर प्रतिमा बिरला नगर से गोले का मंदिर तक की सडक को किया साफ

ग्वालियर – नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत ग्वालियर में वायु सुधार हेतु जन जागरूकता कार्य के अंतर्गत मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम के तहत राठौर प्रतिमा बिरला नगर से गोले का मंदिर तक अभियान चलाकर सड़कों की साफ सफाई कराई गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर की वायु सुधार हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम के तहत राठौर प्रतिमा बिरला नगर से गोले का मंदिर तक अभियान चलाकर सड़कों पर झाड़ू, कचरा ठियों को साफ करना, सार्वजनिक शौचालयों एवं टॉयलेट को साफ करना, पेंटिंग प्रतियोगिता, सीएनडी वेस्ट सफाई, अतिक्रमण हटाना, बिरला नगर पुल से धूल की सफाई कराई गई इसके साथ ही पीयूसी चेकिंग एवं यातायात को लेकर आमजन को जागरूक किया गया।
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम
27 मई की सुबह 7 बजे से फूलबाग से किला गेट तक जागरूकता अभियान अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
28 मई को आईटीआई कॉलेज से नारायण विहार संजय नगर पुल आईआईटीटीएम से होते हुए पुरानी छावनी तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
29 मई को पडाव चौराहा से गुरुद्वारा तक नुक्कड नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, जन भागीदारी द्वारा पार्क की सफाई,
30 मई को इंद्र गंज चौराहा से महाराज बाडा चौराहा तक मेगा ड्राइव पॉलीथिन नो प्लास्टिक जोन,
31 मई को गुरुद्वारा से इंद्र गंज चौराहा पर जनभागीदारी द्वारा दीवारों पर चित्रकारी विषय वायु सुधार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *