प्रधानमंत्री ई-बसें मार्च मिलते ही होगा बसों का संचालन-कलेक्टर

ग्वालियर – प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन को लेकर जो भी जरुरी कार्य है उन्हे समय रहते जल्द पूरा करे। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक मे प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत शहर को मिल रही बसो के संचालन और उनके रुट प्लान की भी विस्तार से समिक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के बस रूटों को लेकर टीम द्वारा जो सर्वे किया गया था उनकी विस्तार से जानकारी ली गई। इन सर्वे के आधार पर जो बस रुट बनाये जाए उनको एमपी गवर्ममेंट के पोर्टल पर पोल एंड सर्वे सेक्शन पर अपलोड कर सार्वजनिक किया जाए ताकि और विस्तृत रूप से इन रूट पर सभी की प्रतिक्रिया प्राप्त हो सके। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन को लेकर वह सभी जरूरी प्रावधानों को जल्द पूर्ण किया जाये जो भविष्य में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के सुचारू संचालन और बेहतर रखरखाव के लिए जरूरी हो। बैठक मे ई-बस के लिए निर्धारित आईएसबीटी व रमउआ पर डिपो के लिए सिविल व इलेक्ट्रिक कार्य हेतु निविदा जारी करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में ई-बस में यात्रियों के लिए और क्या क्या और सुविधाएं दी जा सकती है इसपर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-बसों का शहर के रूट सर्किट के अलावा हेरिटेज सर्किट भी बनाया जाए जिससे इन बसों का हॉप ऑन व हॉप ऑफ के तहत हेरिटेज सर्किट में भी उपयोग संभव हो सकेगा। ई-बस सेवा का क्रियान्वयन दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में उज्जैन एवं इंदौर को और अगले चरण में ग्वालियर को ई-बस सेवा उपलब्ध होंगीं। ग्वालियर में लगभग मार्च माह तक सिटी बस सेवायें प्राप्त होंगीं। ग्वालियर में सिटी बस संचालन के लिये जो भी प्रबंधन किए जाना है, उसे शीघ्रता से पूर्ण करने के संबंध में कलेक्टर द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *