बदनापुरा की गलियों में महिला कर रही हर्ष फायरिंग, शादी के जश्न में युवकों के साथ महिला ने भी की फायरिंग

फायरिंग करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।

ग्वालियर. बदनाम बदनापुरा इलाके से एक बार फिर से खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि फायरिंग करने वालों में पुरूषों के साथ महिलायें भी शामिल थी। यह वीडियो बदनापुरा की गलियों में हुई एक शादी का है। जहां बन्दूकें लेकर खुलेआम फायरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब अपराधियों की तलाश की जा रही है।

महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वीडियो वायरल के बाद पुलिस एक्शन मोड में
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरबार ने बताया कि 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लगभग आधा दर्जन युवक और एक महिला शादी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग करती हुई दिखाई दी । वीडियो के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह वीडियो पुरानी छावनी थाना इलाके के बदनापुरा का है। इसके बाद आसपास की शादियों की जानकारी जुटाई गयी तो पता चला कि 22 मई को अजबसिंह धनावत केदोनों बेटों की शादी में यह फायरिंग हुई थी। मामले की पुष्टि होने के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की गयी।
इन पर की गयी एफआईआर
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद महिला समेत छह लोगों के खिलाफ हर्ष फायरिंग और अवैध हथियारों के उपयोग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में धौलपुर (राजस्थान) निवासी शोहेल धनावत पुत्र बाबू धनावत और कुलदीप धनावत, बदनापुरा निवासी हेमंत उर्फ बिनू धनावत पुत्र रूपसिंह धनावत, मोनू उर्फ खरीबेदर धनावत पुत्र रूपसिंह धनावत, कालू धनावत पुत्र अजब सिंह धनावत और शीसम बाई पत्नी रूपसिंह शामिल हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *