परशुराम पालकी चल समारोह का पुष्पवर्षा से किया गया स्वागत, एक दर्जन से अधिक संगठन हुए शामिल, महिलाओं ने कलश से किया स्वागत

ग्वालियर. रविवार की शाम को भगवान परशुराम की पालकी चल समारोह का आयोजन किया गया और शहर में एक दर्जन से ज्यादा राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के चल समारोह निकाला गया। समारोह की शुरूआत अचलेश्वर महादेव अचलेश्वर से हुई यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। चल समारोह इन्दरगंज चौराहा, पुराना हाईकोर्ट, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर समाप्त हुआ है।
मार्च में युवाअोिं ने भगवा झण्डे लेकर जय परशुराम क जयकारे लगाये, महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर समारोह में हिस्सा लिया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे रास्ते में पुलिस की कड़ी की गयी थी।
परशुराम चल समारोह समिति के सदस्य पुनीत शर्मा ने बताया कि यह आयोजन मूल रूप से 29 अप्रैल को परशुराम जयंती पर होना था। अनुमति न मिलने के कारण इसे रविवार को आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सभी जातियों के लोगों ने भाग लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को उनकी जयंती मनाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *