शारदा विहार स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन 

ग्वालियर – जल संरचनाओं को संवारने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर भ्रमण के दौरान सिटी सेंटर स्थित शारदा विहार में स्थापित ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व की बावड़ी का अवलोकन किया। उन्होंने ऐतिहासिक बावड़ी के संरक्षण और साफ-सफाई के लिये समाज के सभी वर्गों को जोड़कर कार्य करने की हिदायत प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।
25 ऐतिहासिक बावड़ियों और 25 तालाबों का प्रथम चरण में चिन्हांकन कर उनके जीर्णोद्धार का कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेत तालाबों के साथ-साथ जल संरचनाओं के संरक्षण का कार्य सभी की सहभागिता के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में स्थापित पुरानी बावड़ियों और कुंओं का चिन्हांकन कर उसके जीर्णोद्धार का कार्य भी सभी के सहयोग से हो रहा है। समाज के सभी वर्गों को इससे जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त ने बैठक में बताया कि नगर निगम के माध्यम से शहरी क्षेत्र के उद्यानों में वृक्षारोपण के साथ ही अन्य उपलब्ध स्थानों पर वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी डिवाइडरों को हरा-भरा करने के लिये निगम की ओर से कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। बरसात के दौरान शहर का हर डिवाइडर हरा भरा होगा। इसके साथ ही शहर को डस्ट फ्री बनाने की दिशा में भी निगम कार्ययोजना बनाकर प्रतिदिन कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *