गुजरात बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, कच्छ से जासूस भी अरेस्ट

गुजरात. भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। घटना 23 मई की रात की है। शनिवार सुबह सिक्योरिटी फोर्स ने इसकी जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि गुजरात ने बनासकांठा जिले में जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को इंटरनेशनल बॉर्डर पार करते देखा। उसे रूकने के लिए कहा गया ज बवह नहीं रूका तो गोली चलानी पडी।
उधर गुजरात एटीएस ने कच्छ से एक पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल को भी अरेस्ट किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कच्छ सीमा के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें पाकिस्तान भेती थीं। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने और पाकिस्तान की सच्चाई बताने के लिए भारत से अब तक 5 डेलीगेशन दुनिया के कई देशों के लिए रवाना हो चुके है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना हुआ। ये डेलीगेशन संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों का दौरा करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *