MP पहुंच गया कोरोना

इंदौर. साल 2020 से लेकर 2022 के बीच दुनियाभर को हिला देने वाले कोविड-19 वायरस का नया वैरिएंट एक बार फिर भारत के कई राज्यों में एक्टिव हो गया है। कोविड-19 के नए वैरिएंट जेएन.1 की देश के केरल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा और छत्तीसगढ के बाद मध्य प्रदेश में भी एंट्र हो गई है। कोरोना संक्रिमतों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है।
पिछली बार मध्य प्रदेश में कोरोना का सबसे बडा हॉटस्पॉट रहे इंदौर के जरिए इस बार भी कोरोना वायरस ने एमपी में दस्तक दे दी है। खास बात ये है कि इंदौर में कोराना के एक साथ दो संक्रमित सामने आए है। संक्रमितों में एक की ट्रेवल हिस्ट्री केरल से होना सामने आई है जबकि दूसरा संक्रमित इंदौर में ही रहा, उसकी कोई बेक ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
दोनों पेशेंट को मामूली खांसी-बुखार
बता दें कि दोनों मरीजों ने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सक्रीय होते हुए मामले को संज्ञान में लिया। दोनों पेशेंट की लैब में दोबारा से जांच करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों को फिलहाल मामूली खांसी और हल्का बुखार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *