राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला

नई दिल्ली. पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर भीड ने हमला कर दिया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस के अनुसार आसिफा कराची से नवाबशाह जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका और विवादित नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के खिलाफ नारे लगाए। कुछ लोगों ने काफिले की गाडियों पर डंडों से हमला कर दिया। आसिफा के साथ मौजूद सुरक्षा टीम और हैदराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी गाडी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान सरकार सिंध नदी पर नहर बनाने की प्लानिंग कर रही है। इससे स्थानीय लोग नाराज है। नाराज लोगो ने मंगलवार को सिंघ के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *