सिटीसेंटर 4 शोरूम के चोरों चटकाये ताले, स्केचर, ब्लैकबेरी, रिलायंस फुटवियर और किराना स्टोर में हुई चोरी
ग्वालियर. शहर के बीचों बीच सिटीसेंटर के पॉश इलाके में चोरों 3 शोरूम और एक किराना शॉप के ताले चटकाकर चोरी की वारदात का अंजाम दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना इलाके के सिटीसेंटर में बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात की है। सुबह जब स्टाफ आया तो ताले टूटे मिले। मामले का पता चलत ही पुलिस को खबर दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच -पड़ताल शुरू कर दी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड के साथ ही फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि चोर यहां से क्या-क्या समेट ले गये है।
थाना प्रभारी रविन्दकुमार से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह जब स्केचर शोरूम के मैनेजर दीपेन्द्र सिंह कर्मचारियों के साथ शोरूम पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले थे। तभी पता चला है कि पास ही स्थित ब्लैकबेरी शोरूम और रिलायंस फुटवियर के भी ताले टूटे है। पुलिस को जांच में पास ही स्थित महाबली किराना शॉप के ताले भी टूटे पड़े थे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वॉड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे।
शोरूम से चोर नगदी और सामान ले गये
स्केचर शोरूम के मैनेजर दीपेन्द्रसिंह ने बताया है कि शोरूम में हर समय 50 हजार से 1 लाख रूपये तक कैश रहता है और साथ ही अन्य शोरूम पर भी इसी तरह नगद कैश रहता है। अब फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉड है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यहां से नगदी के साथ ही चोर क्या-क्या सामान ले गये है। जिस जगह चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहां हर वक्त पुलिस का आना -जाना लगा रहता है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी गश्त करती है। चोरों का पता लगाने के लिये पुलिस की एक टीम आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
चोरी की घटना पर चेम्बर ने जताई नाराजगी
सिटीसेंटर के शोरूम के ताले टूटने पर नगदी कैश और सामान की चोरी होने पर चेम्बर के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। बल्कि शहर के प्रमुख बाजारों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी चोरी की घटनाओं को बैखौफ अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिये आईजी और एसपी को पत्र लिखा हे।

