Uncategorized

देश की सेना का अपमान करने के विरोध में फूलबाग पर पुतला दहन में

उपमुख्यमंत्री देवड़ा तुरंत अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगे- कांग्रेस
ग्वालियर – मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना का अपमान किए जाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिती में फूलबाग चौराहे पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जगदीश देवड़ा शर्म करो, सेना का अपमान बंद करो नारों के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पुतला दहन के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनो एवं जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र की भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना के प्रति कहे गए शब्द भाजपा की भारत देश और देश की सेना के प्रति अपनी मानसिकता को प्रदर्शित करते है, इतने महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा देश की सेना के प्रति इस तरह की बयानबाजी करना हमारे देश के गौरव, हमारी भारतीय सेना के सम्मान पर सीधा हमला है।
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना के बारे में दिया गया बयान निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और सैनिक प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक हैं। यह बयान न केवल सेना का अपमान है, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और सेना की निष्पक्षता पर कुठाराघात है। हमारी भारतीय सेना इस देश की शान है। हमारे जवान, जो सरहदों पर दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करते हैं, वे किसी व्यक्ति, पार्टी या नेता के लिए नहीं, बल्कि इस देश के तिरंगे, इसके संविधान और इस देश के करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए लड़ते हैं। उनकी वीरता, उनका बलिदान, उनका समर्पण किसी के चरणों में झुकने के लिए नहीं, बल्कि देश के मस्तक को ऊँचा करने के लिए है। फिर, यह कैसे स्वीकार किया जा सकता है कि कोई नेता हमारी सेना को अपनी सियासी जागीर समझे और उसका अपमान करे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş