ग्वालियर-मुरैना की सीमा पर ट्रक चालक सहित जलकर राख, आरोपी चालक फरार

ग्वालियर. मुरैना-ग्वालियर की सीमा पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की जिन्दा जलकर मौत हो गयी। ट्रक ग्वालियर के बिलौआ से गिट्टी भरकर आगरा की ओर जा रहा था। तभी मुरैना जिले के रिठौरा थाना इलाके में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गयी। टक्कर के तत्काल बाद गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली की चालक को सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिआ और वह ट्रक के अन्दर ही जिन्दा जल गया।
क्या है मामला
मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे लक्ष्मणगढ़ पुल के पास हुई। सूचना मिलते ही ग्वालियर के महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव व मुरैना के रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि गिट्‌टी से भरे ट्रक में आग लग गई। टक्कर लगने के बाद आग इतनी तेजी से भड़की की ट्रक चालक को अपनी सीट से हिलने तक का मौका ना मिला और वह जिंदा ही चल गया।
मृतक धौलपुर का निवासी है
मृतक की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के सैफऊ निवासी राघवेन्द्र शर्मा के रूप में की गयी है। ट्रक धौलपुर के ट्रांसपोर्टर रविन्द्र चौधरी का बताया गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात राघवेन्द्र ट्रक नम्बर आरजे जीबी 5263 से बिलौआ खदान से गिट्टी भरकर आगरा के लिये निकला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दे दी है और एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *