15 बसें बिना परमिट और फिटनेस के चलती मिली, यातायात पुलिस ने यात्री और स्कूल बसों पर की कार्यवाही

ग्वालियर. सडऋक हादसे को रोकने और बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे वाहनों पर कार्यवाही करने के लिये थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया है। सुबह से शाम तक सैकड़ों बसों को चेक किया गया। पुलिस चेकिंग में 15 बस ऐसी मिली है। जिनमे पर मिट और फिटनेस नहीं मिला है। इन पर चालान कर जुर्माने की कार्यवाही गयी है।
6 अन्य वाहन ऐसे में मिले हैं। जिनका परमिट नहीं था। इनका कोर्ट चालान बनाया है। पुलिस ने स्कूल बसों में वह सारे नियम चेक किये है। जो सुप्रीम कोर्ट की गाइड गाइन में शामिल है। पुलिस ने स्कूल बसों में स्पीड गर्वनर चेक किये है।
मंगलवार को पूरे दिन शहर में चली बसों की चेकिंग में स्कूल बसों में यह भी जांचा गया कि उनमें व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी), कैमरे और पैनिक बटन लगे हैं या नहीं।
आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों स्कूल-कॉलेज बंद हैं ऐसे में स्कूल-कॉलेज की बसें सड़कों पर नहीं मिल रही हैं। जल्द ही स्कूल और कॉलेज की बसों की जांच करने के लिए कॉलेजों में भी अफसर जाएंगे। साथ ही सभी शैक्षणिक वाहनों में फस्र्ट एड किट भी जांची जाएंगी।
कई बसों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र
चेकिंग अभियान के दौरान गोले के मंदिर पर लगे चेकिंग प्वाइंट पर भिंड और मुरैना की ओर जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान कई यात्री बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। इस पर अधिकारियों ने बसों में अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बसों की सीटें, खिड़कियां और दरवाजे आदि की बारीकी से चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *