तेलंगाना ग्रेहाउंड फोर्स के 5 जवान आईईडी धमाके में शहीद, 10 माओवादियों को भी मार गिराया

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी के उत्तरी भाग में इलमिड़ी गांव के पास चलाए गए तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल के एक अभियान में दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार वाजेडु (तेलंगाना) से लौट रही ग्रेहाउंड्स टीम का पिछला दस्ता इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में ग्रेहाउंड्स के पांच जवान बलिदान हो गए। हालांकि, अग्रिम दल ने माओवादियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी माओवादी चंद्रन्ना, जो कि सीसीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) है, और 25 लाख के इनामी माओवादी बंडी प्रकाश, जो कि एसजेडसीएम (स्टेट जोनल कमेटी मेंबर) है, समेत कुल 10 माओवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
घबराए हुए हैं माओवादी
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन से माओवादी घबराए हुए हैं। सुरक्षाबल लगातार माओवादियों को निशाना बना रहे हैं। इसके पहले वो शांति वार्ता करना चाहते थे, लेकिन अब फिर फोर्स को निशाना बनाकर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *