12वीं के परीक्षा परिणाम में लोडिंग चालक की बेटी ने किया परिवार का नाम रोशन

ग्वालियर. एमपी बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं के रिजल्ट आने पर रिमझिम करोठिया प्रदेश में वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पाया है। रिमझिम ने बताया कि उसके पिता लोडिंग वाहन चालक है। दिन-रात मेहनत करके वह उसे पढ़ा रहे है। वह हर दिन 5 घंटे पढ़ती थी। उसे अनुमान था िकवह अच्छे नम्बर से पास होगी और रैंक बनायेगी। लेकिन यह नहीं सोचा था कि मध्यप्रदेश में इस तरह का कारनामा कर जायेगी।
जब उसका रिजल्ट आया तो मां मंजू घर पर थी और उसके पिता रविशंकर लोडिंग लेकर काम पर निकल चुके थे। जब बेटी ने पिता को कॉल कर एमपी में टॉप रैंक आने की खबर दी तो पिता ने कहा ठीक है अभी काम पर हूं। शाम को आता हूं, शायद उन्हें अन्दाजा भी नहीं होगा कि उनकी बेटी ने क्या उपलब्धि हासिल की है। जबकि मां स्वयं बेहद खुश है। मध्यप्रदेश बोर्ड ने मंगलवार को 12वी का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
प्रतिदिन 5 घंटे बढ़ती थी
रिमझिम करोठिया ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 491 अंक पाकर 98.2प्रतिशत अंक पाये है। जब रिमझिम से पूछा गया कि आप कितनी देर पढ़ती थी और कैसे पूरी तैयारी की। इस पर छात्रा ने बताया कि यह कोई एक दिन की मेहनत नहीं है। शुरू से मेरा पढऱ्ाइ पर फोकस था और मैं पहले दिन से तैयार कर रही हूं। प्रतिदिन 4-5 घंटे फोकस स्टडी करती थी। पूरी उम्मीद भी कि अच्छे नम्बर लेकर आऊंगी। लेकिन इतनी अच्छी सफलता मिलेगी सोचा नहीं था।
मोबाइल से दूर रहती थी
रिमझिम ने बताया कि वह मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहती थी। मोबाइल का उपयोग सिर्फ किसी सब्जेक्ट के पॉइंट को सर्च करने के लिये करती थी। यही वजह है कि पढ़ाई के लिये समय मिल जाता था।
कला समूह में प्रदेश में छठवां व सातवां स्थान ग्वालियर का
परीक्षा परिणाम में कला समूह में ग्वालियर के डबरा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र शौर्य शर्मा पुत्र कमल किशोर ने 500 में से 484 अंक लाकर प्रदेश में छठवां स्थान पाया है, जबकि तानसेन नगर के एस किंडर गार्डन हाई स्कूल के छात्र प्रबल सिंह जादौन ने 500 में से 483 अंक लाकर सातवां स्थान पाया है। ग्वालियर में 12वीं में 49 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए एमपी ऑनलाइन शॉप पर छात्र-छात्राएं काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। एमपी बोर्ड की अधिकाधिक वेबसाइट पर लोड है और वह बार-बार हैंग हो रही है। जिस कारण छात्रों की टेंशन बढ़ती जा रही है।
