बस और ट्रक की टक्कर में 12 से ज्यादा यात्री घायल

भिण्ड. रौन थाना इलाके के गोरई के पास सोमवार की शाम नेशनल हाइवे‘-552 पर हो गया। एक्सीडेंट एक तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टक्क्र में 12 से ज्यादा यात्री नाजुक रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौने और जिला अस्पताल भिण्ड रेफर कर दिया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।
तेज रफ्तार में ओवरटेक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस भिण्ड से गोपालपुरा की तरफ जा रही थी। जबकि ट्रक सामने से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। गलत ओवरटेक करने के चलते आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही रौन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही यातायात को कंट्रोल किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक और बस का ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर रौन थाना पुलिस के जवान पहुंच गए। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा का कहना है घटना की जानकारी मिलती तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कर शुरू कर दिया इसके साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक इस सड़क एक्सीडेंट में घायल में सुमन देवी, बंधू सिकरवार, संगीता देवी, संजय कुमार और प्रियदर्शीनी भदौरिया के चोट आई। इन सभी यात्रियों को उपचार हेतु रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। जहां उपचार कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *