गलत प्रश्नपत्र देने पर महाराजा मानसिंह कॉलेज में नर्सिंग परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
ग्वालियर. गुरूवार को महाराजा मानसिंह कॉलेज में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा खड़ कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। यहां जीएनएम परीक्षार्थियों को जो पेपर हल करने के लिये दिया था। उसमें आधे सवाल जीएनएम और एएनएम के थे। प्रिंट की गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ। जिस पर परीक्षार्थियों ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। हालात बिगड़ते देख भारी तादाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद हालात काबू में आये । छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि उनका नुकसान नहीं होने दिया जायेगा।
क्या है मामला
ग्वालियर में महाराजा मानसिंह कॉलेज सहित अन्य सरकारी कॉलेजों में नर्सिंग परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। महाराजा मानसिंह कॉलेज में प्रबंधन की लापरवाही के चलते सत्र 2023-24 बैच के GNM नर्सिंग परीक्षार्थियों का पेपर खराब हो गया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने GNM का आधा और ANM का आधा पेपर प्रिंट करके दे दिया। कॉलेज के दो परीक्षा हॉल में ऐसा हुआ। जिससे 150 से ज्यादा परीक्षार्थी प्रभावित हुए। जब इसकी शिकायत परीक्षा केंद्र प्रभारी से की गई तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया, जिसके चलते परीक्षार्थी आग बबूला हो गए और हंगामा कर दिया।
