होटल में लगी आग से 14 की मौत, छत और खिड़की से कूदते दिखाई दिये लोग
कोलकाता. फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार की रात एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि अन्दर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया है कि आग ऋतुरात होटल में रात लगभग 8.15 बजे पर लगी है। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत-बचाव का काम शुरू किया गया है। अभी तक 14 शव निकाले जा रहे ह ै। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि आग लगने के बाद इलाके में हडकम्प मच गया है। कई लोग होटल की छत और खिड़कियों से कूदते दिखाई दिये। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, हादसे की जांच के लिये स्पेशल टीम बनाई गयी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…




मजूमदार बोले- सरकार जरूरी सहायता पहुंचाए केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही कहा- मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं ने हो, इसके लिए फायर सेफ्टी के सख्त नियम बनाए जाए।
कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा- यह एक दुखद हादसा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। समझ नहीं आता कोलकाता नगर निगम क्या कर रहा है।

