नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 संबंध में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये प्रशिक्षण का आयोजन

ग्वालियर. गृह मंत्रालय भारत सरकार  के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार  में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए में पदस्थ प्र.आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के विवेचको के लिये 28 अप्रैल से त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रारम्भ किया गया। मंच संचालन सीएसपी हिना खान द्वारा किया गया और प्रशिक्षण की रूपरेखा से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। उक्त त्रिदिवसीय प्रशिक्षण 30 अप्रैल तक चलेगा जिसमें विशेषज्ञों द्वारा नवीन कानून में होने वाले परिवर्तनों एवं नवीन आपराधिक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण में आईजी अरविंद सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि नये कानून के संबंध में पूर्व से प्रशिक्षण होते आ रहे है, परन्तु यह प्रशिक्षण पहले से हुये प्रशिक्षणों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, यह प्रशिक्षण आपको एक बेहतर विवेचक के रूप में तैयार करेगा और इसके क्रियान्वयन से आप अपनी विवेचना को और भी बेहतर कर पायेंगे।
प्रशिक्षण सत्र में डीआईजी अमित सांघी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि 01 जुलाई 2024 से हमारे 3  नये कानून आये है, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसकी महत्वता को समझे और इसका लाभ लें।
आज से आयोजित त्रिदिवसीय प्रषिक्षण के प्रथम सत्र में CCTNS  से प्रशिक्षण देने आये प्रशिक्षक संजय बनवारिया एवं सोमेन्द्र सिंह द्वारा ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर सीसीटीएनएस पर किस प्रकार की जानी चाहिये, उसके संबंध में बताया गया तथा प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में प्रभारी एफएसएल डॉ अखिलेष भार्गव एवं डॉ विनोद डींगरा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं घटना स्थल से साक्ष्य संकलन एवं प्रारंभिक जांच में एफएसएफ की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *