शाहबाज शरीफ की जांच की पेशकश पर उमर अब्दुल्ला का हमला, जो पहले ही हम पर इल्जाम लगा चुका
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ की पहलगाम आतंकी हमले की तटस्थ जांच की पेशकश पर करारा जबाव दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान ने पहले लो इस घटना को स्वीकार तक नहीं किया था। उलटे भारत पर इसे स्टेज करने का आरोप लगाया था। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सबसे पहले, उन्होंने स्वीकार ही नहीं किया कि पहलगाम में कुछ हुआ है। पहले तो उन्होंने कहा है कि इसके पीछे भारत का हाथ है। जिन लोगों ने पहले हमारे खिलाफ ही आरोप लगाये उनके लिये इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। मैं उनके बयानों को अधिक अहमियत नहीं देना चाहता है।
दरअसल, पाििकस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा था कि वह पहलगाम आतंकी हमले की तटस्थ और पारदइर्शी जांच के लिये तैयार है। जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गयी थी। शहबाज शरीफ ने कहा था कि यह घटना एक बार फिर सतत दोषारोपण खेल का उदाहरण है। जिसे अब बन्द होना चाहिये। पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश की तरह किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिये तैयार है।
