युवा अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएँ-केन्द्रीय मंत्री
ग्वालियर. केन्द्रीय रोजगार मेला में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए है। जिसमें पीएम मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है कि युवाओं के लिये रोजगार और स्वरोजगार के मौके बढ़े है। मेक इन इंडिया, डिजीटल, स्टार्ट अप इंडिया से नये अवसर बढ़े हैं। आज रोजगार मेला के नौजवानों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। यह देश का भविष्य है। पूरे देश में यह कार्यक्रम हो रहा है। इस मौके पर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 300 नौजवानों को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में नियुक्ति पत्र बांटे गये।
केन्द्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित मेले में कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि भारत माता की आत्मा पर प्रहार करने से वह झुकेगी। लेकिन वह लोग गलतफहमी में हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का जो संकल्प लिया है। उसमें हम ग्वालियरवासी यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरे देश के साथ ग्वालियर के सभी लोग मोदी का संकल्प पूरा करने के लिये हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा है कि पहलगाम में हुए कायराना हमले में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है। उनके दुःख में हस सभी भागीदार है। उनका दुःख हमारा दुख है। भगवान उन सभी मृत आत्मा को शांति प्रदान करे और हम सभी की भगवान से यही प्रार्थना है कि इस हमले में घायल लोग जल्दी से जल्दी ठीक हो। उन्होंने कहा है कि देश एक नये संकल्प के साथ आगे बए़ेगा। उनका उदाहरण यहां आयोजित रोजगार मेला बनेगा।
