विश्व मलेरिया डे पर VISM काॅलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड नाटक कर किया लोगो को जागरूक

ग्वालियर- आज विश्व मलेरिया डे के अवसर पर VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एवं पैरामेडीकल महाविद्यालयों के विद्यार्थियो ने ग्राम बिलौआ में एक नाट्य प्रस्तुति देकर लोगो में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। नाट्य के माध्यम से मच्छर के काटने से होने बाली गंभीर बिमारियों एवं उनसे बचने के उपायो को बताया गया। कार्यक्रम मे Bsc  नर्सिंग एवं BPT  परामैडीकल कक्षा के विद्यार्थीयों ने भाग लिया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने नाट्य मंचन से बताया कि मच्छरो में प्लास्मोडियम पैरासाइट पाया जाता है, जो व्यक्ति के रक्त से होकर शरीर में फैलता है। विशेष कर लीवर में पहुंचकर यह स्थायी हो जाता है। इसके बाद वह लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करने लगता है। इस से लाल रक्त कोशिकाओं के परजीवी कई गुना बढ़ जाते है। मलेरिया होने पर बुखार आना, घबराहट होना, सिररर्द, हाथ पैर में दर्द, कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देते है। छात्र-छात्राओं ने इससे बचने एवं बचाव का संदेश देते हुए स्वच्छता रखने, पानी को न ठहरने देने एवं शरीर के सभी अंगो को ढक कर रखने की अपील की। इस मौके पर बिलौआ थाने की टीम का सहयोग प्रदान हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *