पहलगाम आतंकी नरसंहार में शहीद हुए सपूतों को ‌‘चेम्बर भवन‌’ व्यापारिक संगठनों दी श्रद्धाजंलि

चेम्बर भवन से महाराज बाड़ा तक आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ किया गया विरोध-प्रदर्शन

ग्वालियर – पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी नरसंहार में शहीद हुए भारत माता के सपूतों को ‌‘चेम्बर भवन‌’ में शहर के व्यापारिक-औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों द्बारा अपनी विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई एवं पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त कर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आतंकवाद को जड़ से मिटाने एवं पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने तथा पीओके को भारत में शामिल करने तक कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई|
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, द्बारा इस अवसर पर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम, झांसी रोड विनोद सिंह को सौंपा गया| एसडीएम-झांसी रोड विनोद सिंह ने कहा कि आपकी भावनाओं एवं शब्द रूपी ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक शीघ्र पहुंचाया जायेगा|
इस अवसर पर आतंकियों द्बारा धर्म पूछकर गोली मारी गई इससे शर्मनाक दिन कुछ और नहीं हो सकता है| शहीदों के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के मन में गुस्सा एवं आक्रोश है| पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद अब देश नहीं सहेगा| अब इसका हिसाब होना चाहिए| हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि पाकिस्तान के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही करते हुए आतंकवाद को जड़ से नष्ट किया जाए एवं पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने तक यह लड़ाई नहीं रूकना चाहिए| पूरा व्यापार-उद्योग एवं सम्पूर्ण देशवासी भारत सरकार के साथ हैं|
चेम्बर भवन से प्रारंभ हुई रैली का महाराज बाड़े पर हुआ समापन
पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने एवं आतंकवाद को जड़ से मिटाने के ओजस्वी नारों की तख्तियां लेकर चेम्बर भवन से महाराज बाड़ा तक रैली निकालकर पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कड़ा विरोध-प्रदर्शन किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *