प्लाई बोर्ड व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, प्लाईबोर्ड को ऑर्डर देकर गंवाये एक लाख रूपये, पुलिस राजस्थान में ढूंढ रही है अपराधी

ग्वालियर. खुर्जेवाला मोहल्ला के एक टिम्बर व्यापारी से ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा हुआ है। सस्ती दरों से प्लाई बोर्ड देने का झांसा देकर ठगों ने एक लाख रूपये की रकम ऐंठ ली। व्यापारी को जब समय पर माल नहीं मिला और इगें ने कॉल उठाना बन्द कर दिया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दज्र कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी कॉल से की गयी ठगी
घटना अक्टूबर 2024 से लेकर अभी तक की है। पीडि़त व्यापारी राजीव अग्रवाल, जो खुर्जेवाला मोहल्ला में ’मैसर्स मगनलाल रमेशचन्द्र‘ नाम से टिम्बर का व्यवसाय करते है को 18 अक्टूबर को एक अनजान नम्बर (9365885449) से मिस कॉल आई। जब उन्होंने कॉल बैक किया तो स्वयं को आलोक इंडस्ट्रीज भिवाडी (राजस्थान) से बताने वाले व्यक्ति ने प्लाई बोर्ड सस्ते दाम पर बेचने का ऑफर दिया।
राजीव अग्रवाल ने जब प्लाई की कीमत मार्केट में 100-150 रूपये प्रतिशीट कम देखी। तो उन्हें मुनाफा नजर आया तो भरारेसा दिलाने के लिये कॉलर ने आलोक इंडस्ट्रीज के नाम से जीएसटी नम्बर, फर्म के दस्तावेज और प्लाई बोर्ड के फोटो वीडियो भी भेजे।
अब पुलिस पहुंची भिवाड़ी, तलाश शुरू
ठगी से परेशान कारोबारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दी, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में कॉल, बैंक डिटेल्स और दिए गए डॉक्युमेंट्स की पुष्टि की जा रही है। पुलिस की एक टीम राजस्थान के भिवाड़ी भेजी गई है, जहां से कॉल किया गया था।
डिलीवरी के नाम पर टालमटोल, फिर नंबर बंद
पेमेंट के बाद कई दिन गुजर गए, पर माल नहीं आया। कारोबारी ने जब कॉल किया, तो कॉलर (नाम आदित्य शर्मा बताया गया) ने कई बार बहाने बनाए और डिलीवरी टालता रहा। बाद में उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *