ग्वालियर रेलवे स्टेशन के वीआईपी लांज में लगी आग

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आग लग गीय। आग वीआईपी लांज (वेटिंग हॉल) टीसी रूम में लगी थी। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। वेटिं लांज से धुए का गुबार उठने लगा जो एक किमी दूर से दिखाई दे रहा था। धुआं उठता देख यात्री बाहर की ओर चले गये। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। जब तक आग पर काबू पाते तब तक वीआईपी लांज पूरा फर्नीचर व टीसी ऑफिस में फर्नीचर जलकर राख हो गया था।
छरअसल, स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह फायर उपकरण नहीं मिल सके थें आग की खबर पर फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी सत्यपाल सिंह अपने दल बल के साथ रेल्वे स्टेशन पहुंच गये थे। ततकल आग पर काबू पाने के लिये प्रयास शुरू किये तो लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
स्टेशन पर आग से दहशत
रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लॉन्ज और टीसी रूम के पास आग लगी थी। जहां आग लगी थी वहां ही आईआरसीटीसी के डायरेक्टर और स्टेशन मास्टर के रूम हैं। आग की खबर स्टेशन पर ऐसे फैली कि वहां यात्री दहशत में आ गए। कुछ यात्री अपने बैग व अन्य सामान को लेकर बाहर की तरफ निकल गए। कुछ देर बाद पता लगा कि आग पर काबू पा लिया गया है तभी वह अंदर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *