कांग्रेस की बृहद बैठक के बाद आतंकवाद के खिलाफ पूतला फूंका
ग्वालियर। पूर्व विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक आज जीवायएमसी क्लब में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने की। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हेवरन कंषाना, सीमा समाधिया, , अंकित कठठ्ल आदि मंचासीन रहे।
बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुये कहा कि संविधान को बचाने के लिये 28 अप्रैल को ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से ‘संविधान बचाओं रैली’ की शुरूआत की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुझे ग्वालियर-चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि 28 अप्रैल को शुरू होने वाली ‘संविधान बचाओं रैली’ ऐतिहासिक होगी, इस यात्रा में ग्वालियर-चम्बल संभाग से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होगें।
आतंकवाद के खिलाफ पूतला फूंका-
बैठक के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदरगंज चौराहा पर पहलगाम में हुये आतंकी हमले के खिलाफ आतंकवाद का पूतला फूंका और आतंकवाद की कडी निन्दा की गई ।
