14 लाख रूपये ले जाने वाले एटीएम कटर गैंग के दो सदस्य नूह मेवात से गिरफ्तार

ग्वालियर 27 दिसम्बर .2024 के रात्रि में थाना बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित एटीएम मशीन को कटर से कटकर 14,14,500 रूपये एटीएम तोड़कर रात्रि में मय एटीएम की केश ट्रे के रूपये चोरी कर ले गये थे। क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के 3 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
टीम को उक्त प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार एक आरोपी तहसील पुन्हाना जिला नूह हरियाणा में मौजूद है। सूचना पर थाना प्रभारी बहोड़ापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु नूह रवाना हुई और तलाषी के दौरान पुलिस टीम द्वारा तहसील पुन्हाना जिला नूह हरियाणा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से एक बिना नंबर की सफेद रंग की हुण्डई आई 20 कार सहित आरोपी मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर उसने ग्राम सूध तहसील ताउडू थाना मोहम्मदपुर अहीर जिला नूह मेवात (हरियाणा) रहने वाला बताया तथा मौके पर मिली कार व एटीएम काटने की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया।
पकड़े गये आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उसके दूसरे साथी की तलाष की गई तो ज्ञात हुआ कि दूसरा आरोपी जुरैहरा तिराहे के पास एक वैल्डिंग की दुकान पर काम करता है। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर जुरैहरा तिराहे पुन्हाना हरियाणा में स्थित एक वैल्डिंग की दुकान से दूसरे आरोपी को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने ग्राम रायपुर तहसील पुन्हाना थाना पुन्हाना जिला नूह मेवात (हरियाणा) का होना बताया। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की उक्त अपराध में आवष्यकता होने से उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद चोरी के पैसों में से अपने हिस्से में 2,10,000 रूपये खर्च होना बताया और एटीएम की कैस ट्रे को रास्ते में कहीं फेंक देना बताया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से उनके अन्य साथियों के सबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *