गलती से पाकिस्तान सीमा में बीएसएफ जवान ने की एंट्री, पाक रेंजर्स ने पकड़ा
फिरोजपुर. पंजाब के फिरोजपुर जिले की पाकिस्तान से लगती अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को गलती से पाकिस्तान में प्रवेश कर गये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान को पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है।
गलती से पाकिस्तान में चला गया सेना का जवान
बुधवार की देर रात बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग मे ंबीएसएफ ने अपने जवान का लौटाने की मांग की है। लेकिन पाक रेंजर्स ने इसको ठुकरा दिया। इस मुददे को लेकर आज फिर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग होगी।बता दें कि बीएसएफ का जवान जिस यूनिट का हिस्सा है, वह कुछ दिन पहले ही यहां पर तैनात हुई है। सीमा की पहचान नहीं होने के कारण जवान गलती से पाकिस्तान चला गया था।गौरतलब हो कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते में फिर से दरार आ गया है। दरअसल, पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है।
